दिबाकर बनर्जी फिर से एकता कपूर के साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं फिल्म LSD 2

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2021

मुंबई। फिल्म निर्देशक दिबाकर बनर्जी और निर्माता एकता कपूर समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अपनी फिल्म “लव सेक्स और धोखा” के सीक्वल के लिए एक दशक के बाद फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। साल 2010 में आई इसकी मूल फिल्म में नुसरत भरूचा, राजकुमार राव, अंशुमान झा, नेहा चौहान, अमित सियाल, हेरी टंगरी और आशीष शर्मा ने अभिनय किया था, जिसमें ऑनर किलिंग, एमएमएस स्कैंडल और स्टिंग ऑपरेशन के बारे में तीन अलग-अलग लेकिन परस्पर जुड़ी हुई कहानियां थीं।

इसे भी पढ़ें: करण जौहर ने रिलीज किया फिल्म 'अजीब दास्तां' का टीजर, नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

इस फिल्म ने नए युग के भारतीय सिनेमा में अपरंपरागत कहानी कहने का मार्ग प्रशस्त किया। शुक्रवार को इस फिल्म के 11 साल पूरे हो गए। इसके निर्माता इसके दूसरे भाग को लेकर आशान्वित हैं। फिल्म का निर्माण दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शंस और एकता कपूर की कल्ट मूवीज द्वारा किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा