Atul Subhash ने आत्महत्या की या झूठी शिकायत, झूठी FIR, झूठी गवाही, झूठे मुकदमे और झूठे हलफनामे से गयी उनकी जान?

By नीरज कुमार दुबे | Dec 11, 2024

34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। अतुल ने अपनी आत्महत्या के जो कारण बताये हैं उससे सवाल उठ रहा है कि आखिर झूठे मुकदमे दायर करने वालों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? सोशल मीडिया पर लोग अतुल के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं लेकिन सवाल उठता है कि क्या सरकार इस घटना से कोई सबक लेगी या हमारे न्यायालय इस मामले का स्वतः संज्ञान लेंगे? इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। कोई अतुल की पत्नी को नौकरी से निकालने की मांग कर रहा है तो कोई कह रहा है कि अतुल के परिवार की मदद की जाये। लेकिन इस बात की चिंता कोई नहीं कर रहा है कि आगे कोई और अतुल सुभाष आत्महत्या नहीं कर पाये इसके लिए क्या करना होगा।

प्रमुख खबरें

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर