क्या AIADMK से गठबंधन के लिए BJP ने अन्नामलाई को हटाया? अमित शाह ने अटकलों पर लगाई विराम

By अंकित सिंह | Apr 12, 2025

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से विधायक नैनार नागेंद्रन को भाजपा द्वारा के अन्नामलाई की जगह तमिलनाडु भाजपा का अगला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अन्नामलाई की स्थिति को लेकर चल रही अफवाहों पर टिप्पणी की। एडापड्डी के पलानीस्वामी की पार्टी एआईएडीएमके के साथ गठबंधन करने के कारण अन्नामलाई को राज्य भाजपा प्रमुख के पद से हटाए जाने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए शाह ने स्पष्ट किया, "यह बिल्कुल भी सच नहीं है।" शाह ने मुस्कुराते हुए अपने बाईं ओर बैठे अन्नामलाई की ओर इशारा करते हुए कहा, "श्री अन्नामलाई आज भी राज्य अध्यक्ष हैं और इसीलिए वे मेरे साथ बैठे हैं।"

इसे भी पढ़ें: भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन तमिलनाडु में ‘भ्रष्ट’ द्रमुक को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा : प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा कि एक समय पर इस गठबंधन ने आम चुनावों में 39 में से 30 सीटें जीती थीं। मुझे पूरा भरोसा है कि एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा और तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी। अमित शाह ने परिसीमन, नीट और तीन भाषा नीति जैसे मामलों को उठाकर महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सत्तारूढ़ डीएमके पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके सरकार बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, दलितों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता से त्रस्त है। (सीएम एमके) स्टालिन के नेतृत्व में, राज्य ने 39,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले, रेत खनन घोटाले, ऊर्जा घोटाले, परिवहन घोटाले, मनी लॉन्ड्रिंग, पोषण किट घोटाले, मुफ्त धोती घोटाले, अवैध छापे, तस्करी और मनरेगा से संबंधित अनियमितताओं सहित कई घोटाले देखे हैं।

प्रमुख खबरें

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 2 की मौत और 52 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

असम में विनाशकारी Flood की जांच CBI से कराने की मांग, केंद्र को पत्र भेजेगी सरकार

Congress को अपने शासनकाल के लिए प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए: Pushkar Singh Dhami

NHRC Notice: नाबालिग बच्चियों की कथित बिक्री पर तीन राज्यों से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट