Chai Par Sameeksha: क्या Dhankhar ने सीधे Modi से ही बैर ले लिया था? आखिर क्यों देना पड़ा इस्तीफा?

By अंकित सिंह | Jul 28, 2025

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कारण पर चर्चा की। इस चर्चा के दौरान हमेशा की तरह प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे मौजूद रहे। नीरज कुमार दुबे ने कहा कि जब जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया था, उससे पहले तक उनका नाम शायद किसी ने सुना भी ना था। हां, यह बात अलग है कि वह चंद्रशेखर की सरकार में मंत्री रहे थे। उससे पहले वह लोक दल के विधायक भी रह चुके थे। हालांकि उसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में पहुंचे थे और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: पंजाबी अखबारों की रायः धनखड़ के इस्तीफे ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी

नीरज दुबे ने कहा कि राज्यपाल पद पर होने के दौरान जगदीप धनखड़ ने जिस तरीके से ममता बनर्जी को परेशान किया और जिस तरीके का दर्द ममता बनर्जी बयां करती थीं, आज वैसा ही कुछ दर्द मोदी सरकार को महसूस होने लगा था। उन्होंने कहा कि लाइटवेट को जब हैवीवेट बना दिया जाता है तो शायद वह आसमान में उड़ने लगता है और उसे लगने लगता है कि मेरे नीचे सभी हैं और मुझे इससे और ऊपर जाना है और शायद ऐसा ही कुछ जगदीप धनखड़ के साथ होने लगा था। जगदीप धनखड़ को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं, अलग-अलग अटकलें हैं। 

नीरज दुबे ने यह भी कहा कि जगदीप धनखड़ के साथ ना सत्ता पक्ष के लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं और ना ही विपक्ष के लोग। जगदीप धनखड़ का स्वभाव योद्धा वाला था। वह लगातार सर्वोच्च न्यायालय तक को चुनौती देते थे। इसके बाद कई बार ऐसा लगने लगता था कि वह अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जा रहे हैं। नीरज दुबे ने कहा कि पिछले 1 साल से जगदीप धनखड़ सत्ता पक्ष दूर होते दिखाई दे रहे थे जबकि विपक्ष के नेताओं से उनका रिश्ता काफी मधुर होने लगा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से जगदीप धनखड़ को लेकर ट्वीट किया उससे यह जाहिर होता है कि रिश्तो में कितनी कड़वाहट आ गई थी। ऐसे में जगदीप धनखड़ को लेकर सरकार को ज्यादा विश्वास नहीं था और शायद यही कारण है कि जगदीप धनखड़ को इस्तीफा देना पड़ा।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद