PM Modi ने किया मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान? प्रियंका गांधी ने लगाया आरोप, किरेन रिरिजू ने समझा दी पूरी प्रोटोकॉल

By अंकित सिंह | Sep 20, 2024

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करने का आरोप लगाया। इसको लेकर प्रियंका गांधी ने एक एक्स पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि कुछेक भाजपा नेताओं और मंत्रियों की अनर्गल और हिंसक बयानबाज़ी के मद्देनज़र लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जीवन की सुरक्षा के लिए चिंतित होकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जी ने प्रधानमंत्री जी को एक पत्र लिखा।

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि आज की राजनीति में बहुत ज़हर घुल चुका है, प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा रखते हुए, सचमुच एक अलग मिसाल रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अपने एक वरिष्ठ सहकर्मी राजनेता के पत्र का आदरपूर्वक जवाब दे देते तो जनता की नज़र में उन्हीं की छवि और गरिमा बढ़ती। यह अफ़सोस की बात है कि सरकार के ऊँचे से ऊँचे पदों पर आसीन हमारे नेताओं ने इन महान परंपराओं को नकार दिया है।

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह संसदीय परंपराओं और मानदंडों को नहीं समझती हैं। संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रीजीजू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। जेपी नड्डा जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। क्या कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष से ऊपर हैं? मल्लिकार्जुन जी राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं जबकि जेपी नड्डा जी राज्यसभा में सदन के नेता हैं।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे लोगों के लिए एक सबक है जो संसदीय परंपराओं और मानदंडों को नहीं समझते हैं… हम सभी भारत के नागरिक हैं और हम सभी समान हैं। हम वंशवादी संस्कृति नहीं थोपते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी ऐसे व्यक्ति को अपशब्द न कहें जो बहुत वरिष्ठ हैं और जिनके पास सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव है तथा जो 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के प्रधानमंत्री है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी

नड्डा ने पिछले दिनों खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र के जवाब में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर दावा किया था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजनीति का असफल उत्पाद (फेल्ड प्रोडक्ट) हैं और उन्हें महिमामंडित करना खरगे की मजबूरी है। खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में मांग की थी कि प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Goa में Nana Patekar के निधन पर श्रद्धांजलि देने GMCH पहुंचे Sharad Pawar

मोदी के समर्थन में नारेबाजी पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, कश्मीरी युवक की कर दी पिटाई, बीजेपी आग बबूला

Noida बस गैंगरेप मामले में Delhi Court ने तय किए आरोप, 24 अक्टूबर को दर्ज होंगे बयान

Election Commission पर हार का ठीकरा फोड़कर अराजकता फैला रहे Rahul Gandhi, बोले CM Mohan Yadav