Ashneer Grover vs Salman Khan | Bigg Boss 18 शो में बुलाकर सलमान खान ने मंच पर की गेस्ट अशनीर ग्रोवर की बेइज्जती?

By रेनू तिवारी | Nov 16, 2024

सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड से भाईजान है। उनसे जल्दी कोई पंगा नहीं लेना चाहता है। कौन उनके बारे में क्या कहता है इनको हर खबर रहती है और समय आने पर वह उन्हें जवाब भी देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस बार भारतीय व्यवसायी, भारतीय फिनटेक कंपनी भारतपे के पूर्व सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover)के साथ। बिग बॉस 18 के आने वाले एपिसोड में सलमान खान अशनीर ग्रोवर की खिंचाई करते नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया था जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अपने शो में बतौर गेस्ट ग्रोवर का स्वागत करते नजर आए थे। हालांकि उन्होंने शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की खिंचाई की और पिछले दिनों उनके विवादित बयानों को लेकर उनसे भिड़ गए।

इसे भी पढ़ें: The Sabarmati Report Review: विक्रांत मैसी ने फिर किया कमाल, गोधरा ट्रेन की कहानी को संवेदनशीलता और तथ्यों के साथ पेश किया

बता दें अपने पिछले एक इंटरव्यू के दौरान अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने सलमान खान से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया था। उन्होंने दावा किया कि वह अभिनेता से एक प्रायोजित विज्ञापन शूट के दौरान मिले थे जब सलमान के मैनेजर ने अशनीर से कहा था कि सुपरस्टार उनके साथ फोटो नहीं लेंगे। अशनीर ने कहा था मैंने सलमान को एक प्रायोजित विज्ञापन शूट के लिए ब्रीफ किया था। मैं उनके साथ तीन घंटे बैठी और फिर उनके मैनेजर ने मुझसे कहा कि सलमान मेरे साथ फोटो नहीं खिंचवाएंगे। मैंने उनसे कहा कि मैं तस्वीर नहीं खिंचवाऊंगा, तुम जाओ भाड़ में।"

Explore Bollywood News in Hindi only at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Kashi Vishwanath Temple में दिवाली और धनतेरस पर सामान्य दर्शन, ऑनलाइन टिकट सेवा भी चालू रहेगी

Maharashtra की जलविद्युत परियोजना के लिए 32,000 पेड़ काटने की तैयारी, Congress ने साधा निशाना

Horoscope 03 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Sensex में 614 अंक का उछाल, Nifty 23580 के पार खुला