Aryan Khan drugs case: समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान से मांगी थी 25 करोड़ की रिश्वत? बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने क्या सच आया सामने

By अभिनय आकाश | Mar 24, 2026

एक ऐसा मामला जो अब तक शांत नहीं हुआ है, उसमें एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा है कि उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान से न तो कोई रिश्वत मांगी और न ही स्वीकार की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसके लिए कोई और जिम्मेदार है। अदालत में पेश होते हुए वानखेड़े ने कहा कि आर्यन खान मामले में उन पर लगाए गए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग के आरोप निराधार हैं। उनके वकील आबाद पोंडा ने तर्क दिया कि न तो उसने रिश्वत की मांग की थी और न ही रिश्वत ली थी, बल्कि यह कोई और था। उन्होंने कहा कि कहा कि सीबीआई के मामले में भी कथित भुगतान का सीधा आरोप वानखेड़े पर नहीं लगाया गया है। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश  चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति सुमन श्याम की पीठ ने यह स्पष्ट कर दिया कि आरोपपत्र का न होना इस मामले का मुख्य बिंदु नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Red Fort Blast Case Investigation | NIA ने आतंकवाद से जुड़े मामले में कश्मीर में कई स्थानों में छापे मारे

फिर होगी केस की सुनवाई

हालाकि, पोंडा ने बेंच के सामने दावा किया कि सीबीआई के पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वानखेडे ने रिश्वत की मांग की या रिश्वत ली है। मामले में कानून के हिसाब से तलाशी ली गई थी। फिर आर्यन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। नियम के हिसाब से आर्यन और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इन दलीलों को सुनने के बाद बेंच ने याचिका पर अगली सुनवाई 24 मार्च की रखी है।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार