ट्यूशन पढ़ा कर कमाए पैसों से सुशांत सिंह राजपूत ने खरीदी थी अपनी पहली बाइक? देखें तस्वीर

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा  उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। सुशांत सिंह राजपूत का सोशल मीडिया अकाउंट बंद नहीं किया गया है बल्कि हमेशा याद रखे जाने वाले अकाउंट ( Remembering) केटेगरी में डाल दिया गया हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की गयी थी जो उनके कॉलेज के दिनों की हैं। सुशांत सिंह राजपूत तस्वीर में एक बाइक के साथ खड़े हुए हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत बचपन से ही बड़े मेहनती रहे हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज तक उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई की। सुशांत ने बीच में इंजिनियरिंग की पढ़ाई छोड़ कर एक्टिंग में जाने की सोची और अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए भी काफी मेहनत की। सुशांत सिंह कम समय में जबरदस्त मेहनत करके उंचाईयों पर पहुंचने वाले स्टार थे। 

इसे भी पढ़ें: दोगले बॉलीवुड से ये 20 सवाल! हिम्मत है तो जवाब मांगों और सुशांत सिंह राजपूत को दिलाओ इंसाफ

सुशांत सिंह को बाइक का बचपन से ही शौख था लेकिन उस समय इतने पैसे नहीं हुआ करते थे। इस लिए सुशांत ने अपनी पसंदीदा बाइक को खरीदने के लिए बच्चों को ट्यूशन देना शुरूकर दिया था उससे जो भी पैसे मिलते थे उसे इकठ्ठा करके सुशांत ने ये बाइक खरीदी थी। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सुशांत ने 2006 में अपनी बाइक के साथ शेयर की थी और फैंस को बताया था कि उन्होंने इंजीनियरिंग के छात्रों को ट्यूशन देकर जो पैसे कमाए उससे ये बाइक खरीदी।

 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मृत शव को 14 जून 2020 को  उनके घर में पंखे से लटका पाया गया था। कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड की है लेकिन पुलिल मामले की जांच कर रही हैं जल्द ही सारी बाते सामने आने की संभावना हैंय़

प्रमुख खबरें

Supreme Court का OIL को बड़ा निर्देश: Dibru-Saikhowa Drilling विवाद पर दायर करें नई याचिका

Manoj Jarange की Jalna में भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य पर जताई चिंता

Lakshya Sen का China Masters में खराब प्रदर्शन जारी, शुरुआती दौर में ही बाहर

World Bank Chief Ajay Banga से मिलीं Finance Minister Nirmala Sitharaman, MSME और Infrastructure पर चर्चा