White House छोड़ने से पहले पुतिन को बैक-टू-बैक 7 बार ट्रंप ने लगाया था फोन? दोनों नेताओं के रिश्ते पर सनसनीखेज खुलासा

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2024

अनुभवी अमेरिकी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की किताब में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ा दावा किया गया है। किताब के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जितना लोगों को पता है, उससे कहीं ज़्यादा करीबी रिश्ता है। किताब में एक बड़ा दावा करते हुए कहा गया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कार्यालय छोड़ने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सात बार बात की थी। हालांकि क्रेमलिन ने बॉब वुडवर्ड की रिपोर्ट का खंडन किया है। आरबीसी द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या पुतिन और ट्रम्प ने फोन पर बात की थी? क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा नहीं, यह सच नहीं है। अमेरिकी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की किताब में किए गए इस खुलासे ने सनसनी मचा दी थी। हालांकि इसमें यह वर्णन नहीं किया गया है कि दोनों व्यक्तियों ने क्या चर्चा की थी। 

इसे भी पढ़ें: USA vs Iran: 1953 का तख्तापलट, 1979 की क्रांति, ईरान-अमेरिका क्यों और कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन? समझें मीडिल ईस्ट की पूरी जियोपॉलिटिक्स

गौरतलब है कि बॉब वुडवर्ड की आगामी पुस्तक वॉर 15 अक्टूबर को जारी होगी। इसके अंश सीएनएन और वाशिंगटन पोस्ट द्वारा प्रकाशित किए गए हैं और इनमें ट्रम्प और पुतिन के संबंधों पर प्रकाश डाला गया है। किताब में कहा गया है कि जब 2020 में दुनिया कोरोनावायरस के प्रकोप से जूझ रही थी, तब डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को निजी इस्तेमाल के लिए कुछ कोविड टेस्ट किट भेजीं, जो उस समय दुर्लभ और आसानी से उपलब्ध नहीं थीं। 

प्रमुख खबरें

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा