विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा ऐलान, साइकिल चालकों की हादसे में मौत पर देंगे 5 लाख रुपए का मुआवजा

By अनुराग गुप्ता | Dec 28, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश चुनावों के चलते बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने उन्नाव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वादा कि अगर आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो साइकिल दुर्घटना और सांड से लड़ जाने की वजह से हुई मौत पर पीड़ित परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। इसी बीच अखिलेश यादव ने कानपुर मेट्रो परियोजना का जिक्र करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव के जेब में दिखी बोतल, योगी बोले- स्वीडिश ब्रांड लेकर नौटंकी कर रहे बबुआ

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम चरण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान मेट्रो रेल से सफर किया और उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

प्रमुख खबरें

Kolkata Municipal Corporation और 6 नगर पालिकाओं के चुनाव दिवाली बाद नवंबर में संभव

Danam Nagender पर Supreme Court के फैसले के बाद बोले KTR, Rahul Gandhi और Revanth Reddy को तमाचा

Ladakh Shutdown: 24 सितंबर की हिंसा की पहली बरसी पर Leh और Kargil में बंद

Danam Nagender की MLA अयोग्यता बरकरार, Supreme Court के फैसले पर कहा- जनता के बीच जाएंगे