डीजल की कीमत ने फिर से रिकार्ड ऊंचाई को छुआ, पेट्रोल सबसे उच्चतम स्तर के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2021

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 25 पैसे और 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार को इनकी कीमतें देश भर में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गयीं। सरकार के स्वामित्व वाले खुदरा ईंधन विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 101.64 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 107.71 रुपये प्रति लीटर हो गयी। वहीं दिल्ली में डीजल के दाम बढ़कर 89.87 रुपये और मुंबई में 97.52 रुपये प्रति लीटर हो गए। स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं। दो महीने से ज्यादा समय में पेट्रोल की कीमतों में यह दूसरी और डीजल के मामले में पांचवीं वृद्धि है। इस बढ़ोतरी ने पेट्रोल की खुदरा कीमत को रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा दिया। इससे पहले पेट्रोल जुलाई में दिल्ली में 101.84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 107.83 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह