Health Tips: दवा खाकर भी पीरियड क्रैम्प्स से राहत नहीं? डाइट की ये गलतियां ही बिगाड़ रही है पूरा खेल

By मिताली जैन | Sep 14, 2025

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को सिर्फ मूड स्विंग्स, पेट फूलना या अजीब-सी क्रेविंग्स का ही सामना नहीं करना पड़ता, बल्कि इस दौरान वो दर्दनाक क्रैम्प्स आपके हर दिन को बेहद ही मुश्किल बना देते हैं। पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स होना आम बात है, लेकिन अक्सर हम अपनी डाइट को अनदेखा करके इसे बद से बदतर बना देते हैं। चूंकि इस दौरान हमें अजीब-अजीब तरह की क्रेविंग्स होती है, इसलिए हम अपने कंफर्ट फूड को खाना पसंद करती हैं। हालांकि, यही कंफर्ट फूड कई बार दर्द को और बढ़ा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: विटामिन बी12 की कमी से बचें, अपनी डाइट में शामिल करें ये दमदार सुपरफूड्स

बहुत ज्यादा कैफीन लेना

अमूमन पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए हम सभी चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक का बहुत ज्यादा सेवन करने लग जाती हैं। लेकिन इस स्थिति सुधरने की जगह और भी ज्यादा बिगड़ जाती है। इनमें कैफीन होता है, जो खून की नसों को सिकोड़ देता है। साथ ही साथ, इससे शरीर भी डिहाइड्रेट हो जाता है। जिसकी वजह से आपको दर्द के साथ-साथ मूड स्विंग्स और बेचैनी भी हो सकती है। 

नमकीन और पैकेज्ड चीजें खाना

चूंकि पीरियड्स में तरह-तरह की फूड क्रेविंग्स होती हैं, जिसकी वजह से हम अक्सर चिप्स, नूडल्स, नमकीन स्नैक्स खाना पसंद करती है। लेकिन इसमें सोडियम बहुत ज्यादा होता है, जिसकी वजह से शरीर में पानी रुकने लगता है। ऐसे में आपको पेट फूलना और भारीपन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से क्रैम्प्स की समस्या कई गुना बढ़ जाती है।  

बार-बार मीठी चीजें खाना

हो सकता है कि पीरियड्स में आपको मीठा खाना अच्छा लगता हो, लेकिन बहुत ज्यादा पेस्ट्री, चॉकलेट व मिठाई खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल एकदम से स्पाइक कर जाता है। साथ ही साथ, शरीर में सूजन भी बढ़ती है। यही सूजन दर्द को और भी अधिक भयावह बना देती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी