Travel Tips: Homestay और Hotel के बीच होता है ये अंतर, ट्रिप पर जाने से पहले जान लें ये बातें

By अनन्या मिश्रा | Jun 02, 2023

हम और आप जब भी कहीं घूमने या वेकेशन पर जाते हैं तो रुकने के लिए होमस्टे या होटल की तलाश करते हैं। वेकेशन के दौरान जब मन के अनुसार होटल या होमस्टे मिल जाता है तो घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन क्या आप होटल और होमस्टे के बीच का अंतर जानते हैं। हालांकि कई लोग इस सवाल के जवाब को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। कई लोग इन दोनों के अंतर को नहीं जानते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन दोनों के बीच का अंतर जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको इस आर्टिकल के जरिए होटल और होमस्टे के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं। 


जानिए क्या होता है होटल

होटल के बारे में तो आप सभी लोग बेहतर तरीके से जानते होंगे। लेकिन होटल कुछ मामलों में होमस्टे से काफी अलग होता है। होटल में जहां पर आपको कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। जैसे हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी की सुविधा, रूम सर्विस आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अलावा होटल में फिटनेस सेंटर, पूल, रेस्टोरेंट और गेम प्लेस आदि की सुविधा भी रहती है। किसी भी होटल में रुकने के दौरान आपको 24 घंटे सुविधाएं मिलती हैं। होटल में आप कभी भी कॉल करके स्टॉफ को रूम सर्विस के लिए बुला सकते हैं। इसके अलावा होटल में कभी भी चेक-इन और चेक-आउट किया जा सकता है। 


जानिए क्या होता है होमस्टे

कई लोग होटल की जगह होमस्टे में रुकना पसंद करते हैं। लेकिन होमस्टे में होटल से कुछ कम सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि होमस्टे में आप अपने लिए चाय-कॉफी आदि खुद बना सकती हैं। इसके अलावा आप होमस्टे में रुकने के दौरान फास्टफूड आदि भी खुद बना सकते हैं। वहीं होमस्टे का मालिक आपको चाय-कॉफी और फास्ट फूड बनाने के लिए बर्तन भी दे सकता है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सैलानियों को होमस्टे की सुविधा दी जाती है। होमस्टे में आप भले ही अपने घर से दूर होते हैं, लेकिन सफर में भी आप अपने लिए आसानी से कुछ भी बना सकते हैं। आसान लफ्जों में कहा जाए तो होमस्टे एक तरह से घर की तरह ही होता है।


होटल और होमस्टे में अंतर

होटल में जहां आपको एक या दो बे़ड की सुविधा मिलती है तो वहीं होमस्टे में एक कमरे में तीन से चार बेडों की सुविधा होती है। कई बार होमस्टे के दौरान आपको अपना रूम अन्य किसी के साथ भी शेयर करना पड़ सकता है। होमस्टे में लॉकर की सुविधा होती है, जिससे की सैलानी अपना सामान सुरक्षित रख सकें। 


किराया

होटल और होमस्टे का किराया अलग-अलग होता है। जहां होटल का किराया अधिक होता है तो वहीं होमस्टे का किराया कुछ कम होता है। लेकिन यह समय और जगह पर भी काफी हद तक निर्भर करता है। बता दें कि होमस्टे का क्रेज हिल स्टेशन आदि पर अधिक देखने को मिलता है।


प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन