एमजीपी-भाजपा के बीच मतभेद हुआ खत्म, सुधिन धवलिकर को प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में किया गया शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2022

पणजी। महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के विधायक सुधिन धवलिकर ने कहा कि उनकी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मतभेद खत्म हो गए हैं। धवलिकर को शनिवार को प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। गोवा विधानसभा में एमजीपी के दो विधायक हैं और उसने भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया है। पत्रकारों से बातचीत में धवलिकर ने कहा कि एमजीपी और भाजपा के बीच मतभेद हल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले 10 वर्षों तक गठबंधन में रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि दोनों दल राज्य के विकास के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे। 

प्रमुख खबरें

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब