बिहार JDU में कलह आयी सामने! विधायक बीमा भारती ने की इस्तीफे की पेशकश, नए मंत्रिमंडल को लेकर मतभेद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2022

पटना। बिहार की महागठबंधन सरकार में कार्तिक सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने को लेकर मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नये मंत्रिमंडल के विस्तार के एक दिन बाद ही उनकी पार्टी जदयू की विधायक बीमा भारती ने बुधवार को धमकी दी की अगर लेशी सिंह को कैबिनेट से नहीं हटाया गया तो वह इस्तीफा दे देंगी। लेशी सिंह को मंगलवार को तीसरी बार मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया। उन्हें बिहार कैबिनेट में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, मुख्य मौलवी समेत 10 लोगों की मौत

लेशी सिंह को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की जदयू विधायक बीमा भारती की मांग के बारे में चर्चा है कि कथित तौर पर कैबिनेट के लिए नहीं चुने जाने से वे नाराज हैं। सिंह को शामिल करने के कदम की आलोचना करते हुए, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेशी सिंह पर कई हत्याओं का आरोप है और मुझे उन सभी लोगों के नाम पता हैं जिनकी हत्या कर दी गई है। वह गवाहों को धमकाती है ताकि सजा संभव न हो। अगर वह मंत्री पद से नहीं हटायी जाती हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।

प्रमुख खबरें

दरभंगा में Sugar Farmers की बढ़ेगी आमदनी, अब खेत तक पहुंचेंगे Government अधिकारी

अचानक LoC पहुँचे Army Chief General Dhiraj Seth, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंकवाद रोधी अभियान और तेज हुए

ग्रामीण भारत को नई दिशा: समृद्ध ग्राम बना WSIS Global Winner, World में बढ़ा India का मान, सिंधिया गदगद

Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज