सलमान खान ने क्यों कहा- अपनी गलतियां स्वीकार करने के लिए हिम्मत होनी चाहिए!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का मानना है कि अपने जीवन में की गई गलतियों को स्वीकारने और उन्हें सुधारने के लिए बहुत “हिम्मत” चाहिए होती है। कबीर बेदी के संस्मरण “स्टोरीज आई मस्ट टेल : द इमोशनल जर्नी ऑफ एन एक्टर’’ के विमोचन के मौके पर उनके साथ हल्के-फुल्के ‍अंदाज में हुई बातचीत में खान ने कहा कि उनकी जिंदगी में ऐसे कई मौके आए जब उन्हें अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने में मुश्किल हुई।

इसे भी पढ़ें: जिम्मी शेरगिल की फिल्म ’कॉलर बम’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जुलाई में होगी रिलीज

55 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने भी जिंदगी में गलतियां की हैं और इस मकसद से माफी मांगी है कि वह उन्हें दोहराएंगे नहीं। खान ने कहा, “ऐसा कई बार हुआ है जब मैंने गलतियां की हैं। मैं सामने आया हूं और माफी मांगी है। गलतियां होती हैं, लेकिन एक ही गलती को बार-बार करना ठीक नहीं है।” खान ने 75 वर्षीय बेदी की इस संस्मरण के जरिए अपनी जिंदगी की कहानी साझा करने के लिए तारीफ की। बेदी ने कहा कि इस किताब में उनके करियर, सफलता, जीत, विफलता, प्रेम एवं संबंधों के बारे में सब चीजों पर विस्तार से बात की गई है।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन