इस साल के पूरा होने तक पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण हो पाना मुश्किल: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

नयी दिल्ली| कांग्रेस ने बुधवार को सरकार पर कोरोना रोधी टीकाकरण का उपयोग अपने प्रचार-प्रसार के लिए करने का आरोप लगाया और कहा कि इस साल के खत्म होने तक देश की पूरी वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य बहुत दूर नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर के कदम से साबित हुआ कि उनको हटाने का फैसला पूरी तरह सही था: कांग्रेस

वल्लभ ने कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर निर्धारित समय तक लक्ष्य को पूरा कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भारत सरकार (नि:शुल्क माध्यम) के जरिए और प्रत्यक्ष राज्य खरीदारी श्रेणी के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 102.4 करोड़ (102,48,12,565) से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल टीकों की 10.78 करोड़ (10,78,72,110) से अधिक खुराक हैं, जिन्हें अभी इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की दुहाई देने वाली मोदी सरकार गुमशुदा: कांग्रेस

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर