घरेलू मुश्किलों ने जॉनसन की कूटनीतिक यात्रा के दौरान भी उनका पीछा नहीं छोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2022

लंदन|  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जब बृहस्पतिवार को बेल्जियम और पोलैंड की अपनी कूटनीटिक यात्रा पर पहुंचे तो भी घरेलू स्तर पर मौजूद मुश्किलों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इस यात्रा का मकसद रूस पर यूक्रेन के पास उसकी सैन्य तैनाती में कमी लाने का दबाव बनाना है।

पूर्व कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने एक बहस के दौरान जॉनसन पर यह कहते हुए निशाना साधा कि सरकार नियमों और सच्चाई की अवहेलना कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है और इससे दुनियाभर में ब्रिटेन की साख गिर रही है।

लंदन में मेजर ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और अधिकारियों ने लॉकडाउन से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने बेशर्मी से बहाने दिए। जनता से हर रोज अविश्वसनीय चीजों पर विश्वास करने के लिए कहा गया।’’

मेजर ने आरोप लगाया कि जॉनसन और उनकी सरकार में शामिल लोगों का मानना ​​था कि ‘उन्हें और अकेले उन्हें ही नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं है।’

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रधानमंत्री के 10 डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय और अन्य सरकारी भवनों में उस अ‍वधि में आयोजित एक दर्जन पार्टियों की जांच कर रही है, जब ब्रिटेन कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंधों के अधीन था।

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?