रामेश्वर शर्मा के स्वागत द्वार तक नहीं पहुंच सके दिग्गी राजा, सड़क पर ही गाई रामधुन

By सुयश भट्ट | Nov 24, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल से बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा की सद्बुद्धि के लिए रामधुन करने जा रहे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह व उनके साथ आए हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर ही 'रघुपति राघव राजा राम' भजन का गान करते दिखे।

बता दें कि दिग्विजय सिंह के काफिले के मिंटो हॉल से निकलने से पहले ही रामेश्वर शर्मा के घर की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे। पुलिस हेड क्वार्टर से राजभवन जाने वाला रास्ता, युवा सदन से विधानसभा जाने वाला रास्ता, विधानसभा से राजभवन वाला रास्ता, रौशनपुरा से विधायक निवास जाने वाला रास्ता और तमाम ऐसे रास्ते बंद कर दिए गए थे।  

उधर रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि हम तो दिग्विजय सिंह और उनके साथियों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वे खुद नहीं आए। हम तो यहां हलवा पूड़ी बनाकर रखे हुए हैं। पुलिस लगाने की बात पर शर्मा ने कहा कि रामभक्तों को कौन रोक सकता है। रामभक्तों के लिए तो खुद भगवान राम रास्ते बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें:गृह मंत्री ने जताई दिग्विजय सिंह के लिए चिंता, कहा - कहीं इनके खिलाफ फतवा न जारी हो जाएं 

दरअसल पुलिस अधिकारियों पर सरकार का दबाव था कि दिग्विजय सिंह के काफिले को शर्मा के घर न जाने दिया जाए। क्योंकि ऐसा होने पर बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचता। ऐसा भी माना जा रहा है कि मीडिया के सामने दिखावे के लिए ही शर्मा ने सिर्फ टेंट तंबू गड़वाए थे। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी