DCC ने Airtel, Vodafone, Idea पर लगे जुर्माने के बारे में फैसला टाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

नयी दिल्ली। डिजिटल संचार आयोग (डीसीसी) ने बृहस्पतिवार को एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर कुल मिला कर 3,050 करोड़ रुपये के जुर्माने पर फैसला अगली बैठक तक के लिये टाल दिया। आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी। डीसीसी को पहले दूरसंचार आयोग के नाम से जाना जाता था। दूरसंचार नियामक ट्राई ने अक्टूबर 2016 में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर संयुक्त रूप से 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी।

इसे भी पढ़ें- सऊदी अरब के ‘विजन 2030’ में साझेदार बनना चाहता है भारत

यह जुर्माना रिलायंस जियो को कॉल संयोजन (इंटरकनेक्शन) कथित रूप से नहीं देने को लेकर लगाया गया था। एक आधिकारिक सूत्र ने बृहस्पतिवार को पीटीआई  से कहा, ‘‘एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माने के निर्णय को अगली बैठक तक के लिये टाल दिया गया है।’’

इसे भी पढ़ें- बैंक आफ बड़ौदा के साथ विजया बैंक, देना बैंक का विलय पहली अप्रैल से प्रभावी होगा

एयरटेल और वोडाफोन पर जुर्माना जहां 1,050-1,050 करोड़ रुपये है वहीं आइडिया सेल्यूलर पर यह 950 करोड़ रुपये है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने रिलायंस जियो की शिकायत पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी। रिलायंस जियो ने अपने आरोप में कहा था कि उसके नेटवर्क के 75 प्रतिशत कॉल पूरे नहीं हो रहे जिसका कारण पर्याप्त कॉल संयोजन बिंदु उपलब्ध नहीं कराया जाना है।

प्रमुख खबरें

Chaitra Navratri 2026: नौ दिन, नौ देवियों के नौ Lucky Colour, जानें किस रंग से चमकेगी आपकी किस्मत

Parliament में दो रंग: Lok Sabha में MSP पर तीखी तकरार, Rajya Sabha में भावुक विदाई का पल

IRCTC की श्री रामायण यात्रा: Ayodhya से Rameswaram तक, एक ही Tour में होंगे प्रभु राम के दर्शन

Modi Cabinet Decisions: BHAVYA योजना से मिलेंगे लाखों रोजगार, हाईवे, हाइड्रो पावर और MSP पर भी हुआ बड़ा फैसला