डिजिटल अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक 800 अरब डॉलर होगी: सीतरमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

नयी दिल्ली|  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारत में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने और आय स्तर में वृद्धि के साथ ही डिजिटल अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक 800 अरब डॉलर का स्तर पार कर सकती है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘एक आकलन के मुताबिक भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था 2020 में 85-90 अरब अमेरिकी डॉलर तक है और इसके 2030 तक बढ़कर 800 अरब अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने और आय स्तर में वृद्धि के कारण डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने ई-केवाईसी और ई-आधार जैसी तकनीक के साथ शेयर बाजारों तक पहंच को आसान बनाया है, जिससे बाजार में खुदरा निवेशक बढ़े हैं।

सीतारमण ने कहा कि खुदरा निवेशकों के खातों की कुल संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। यह आंकड़ा मार्च 2016 में 4.5 करोड़ था, जो मार्च 2021 तक बढ़कर 8.82 करोड़ हो गया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा