डिजिटल इंडिया पुरस्कार में बोले राष्ट्रपति कोविंद, सूचना प्रौद्योगिकी ने महामारी से निपटने में की हमारी मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2020

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि डिजिटल मंचों के आरोग्य सेतु और ई-कार्यालय जैसे संरक्षणात्मक उपायों ने देश में महामारी की कठिनाइयों को कम करने में मदद की। उन्होंने डिजिटल इंडिया पुरस्कारों के आभासी समारोह में कहा कि कोविड-19 ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, जबकि इस बीच भारत ने खुद को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया है, और आने वाले दिनों में प्रौद्योगिकी इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह साल अब समाप्त होने वाला है, और हमें उम्मीद है कि महामारी भी जल्द ही समाप्त हो जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि महामारी ने सामाजिक संबंधों, आर्थिक गतिविधियों, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और कई अन्य पहलुओं के लिहाज से दुनिया को बदल दिया है, हालांकि सक्रिय डिजिटल हस्तक्षेपों ने परिचालन निरंतरता सुनिश्चित की।

इसे भी पढ़ें: Future Group की कंपनियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिले बड़े ऑर्डर

कोविंद ने कहा, ‘‘सरकार के लिए भी सूचना प्रौद्योगिकी, नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रमुख साधनों में एक थी।’’ उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी ने महामारी से निपटने में भी हमारी मदद की। राष्ट्रपति जोर देकर कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और लाभ के लिए सरकारी कार्यालयों में कागज रहित और संपर्क रहित कामकाज को आगे भी जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासनिक कामकाज को औप अधिक पर्यावरण के अनुकूल बनाने में भी मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें