बढ़ रही है सोने की डिजिटल बिक्री, आभूषणों के परंपरागत बाजार में बदलाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2025

देश में आभूषणों की खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले लोग आभूषण खरीदने के लिए अपने भरोसेमंद स्थानीय सुनार के पास जाते थे, लेकिन अब यह काम ऑनलाइन एक क्लिक पर हो रहा है। भारत में सोने और हीरे से लोगों का पुराना जुड़ाव है। अब इस क्षेत्र में डिजिटल बाजार की पैठ तेजी से बढ़ रही है।

ऑनलाइन मंच पर हॉलमार्क प्रमाणन, ब्रांड की गारंटी और बेहतर सर्विस के कारण लोग ऑनलाइन गहने खरीदने में भरोसा दिखा रहे हैं। फिक्की-डेलॉयट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 73 प्रतिशत लोग अब किसी भी चीज की जानकारी सबसे पहले ऑनलाइन ही लेते हैं यहां तक की आभूषण के लिए भी।

हालांकि 53 प्रतिशत ग्राहक अब भी आखिरी खरीदारी ऑफलाइन स्टोर से करते हैं, लेकिन यह रुझान तेजी से बदल रहा है। देश में आभूषणों का बाजार वर्ष 2025 तक 91 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है और वर्ष 2030 तक यह 146 अरब डॉलर का हो सकता है। इस वृद्धि में इंटरनेट के माध्यम से होने वाली बिक्री की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।

अमेजन इंडिया के फैशन और सौंदर्य विभाग के निदेशक सिद्धार्थ भगत के अनुसार अमेजन पर कीमती गहनों की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें सोने, हीरे और प्रयोगशाला में बनाए गए हीरों के गहने भी शामिल हैं।

भगत ने पीटीआई-, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि ग्राहक अब अमेजन फैशन पर गहने चुनने और खरीदने के तरीके में बदलाव ला रहे हैं। पहले लोग अचानक या खास मौकों पर खरीदारी करते थे, लेकिन अब वे ज्यादा जानकारी लेकर, विश्वास के साथ निर्णय ले रहे हैं। धनतेरस से पहले कीमती गहनों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 96 प्रतिशत बढ़ी है।’’

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की उपाध्यक्ष अक्ष कंबोज ने कहा कि अब लोग रोजमर्रा के पहनने योग्य हल्के गहनों की खरीदारी के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग अधिक कर रहे हैं। विशेष रूप से युवा वर्ग, जो तकनीक का अच्छा उपयोग करता है, उसे यह सुविधा अधिक पसंद आ रही है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी