शशि थरूर से मिले दिग्विजय सिंह, कहा- कोई भी जीते, जीत कांग्रेस की होगी

By अभिनय आकाश | Sep 29, 2022

कांग्रेस के आगामी अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले अटकलों का अंत करते हुए पार्टी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में अपना नामांकन पत्र लेने पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस दौरान कहा कि मैं आज अपना नामांकन फॉर्म(कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए) लेने आया हूं और संभवत: कल भरूंगा। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज पार्टी सांसद शशि थरूर से मुलाकात की है। 

इसे भी पढ़ें: 'आम' से 'खास' हुए भगवंत मान, काफिले में होंगी 42 गाड़ियां, बादल और अमरिंदर सिंह को भी छोड़ा पीछे

पार्टी के दिग्गज नेता ने बुधवार को चुनाव लड़ने के अपने इरादे का संकेत दिया। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना ​​​​है कि यह कदम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दबाव बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि गहलोत ने आज चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया। राजस्थान में पार्टी और गहलोत के बीच गतिरोध के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने से पहले, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ केरल में थे। सिंह शशि थरूर के खिलाफ भी चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले गहलोत, मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही, अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वे 30 सितंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की घोषणा के बाद सबसे पहले शशि थरूर ही चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इनके अलावा कांग्रेस प्रमुख की दौड़ में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी चल रहा था। 

प्रमुख खबरें

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग