दिग्विजय सिंह ने किया रामधुन का पाठ, रामेश्वर शर्मा का घर बना छावनी

By सुयश भट्ट | Nov 24, 2021

भोपाल। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने की धमकी ने प्रदेश का सियासी माहौल कर गरमा दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के घर पहुंचेंगे। दिग्विजय सिंह यहां शर्मा की सद्बुद्धि के लिए एक घंटे तक रामधुन किया। कांग्रेस के दिग्गज नेता के स्वागत में बीजेपी विधायक ने भी भव्य तैयारियां की है। हालांकि पुलिस ने राज भवन के पास ही कांग्रेस के नेताओ को रोक दिया।

इसे भी पढ़ें:भजापा प्रदेश अध्यक्ष से ग्राम पंचायत सतलाई के प्रतिनिधिमंडल ने रखी क्षेत्र की मांगे 

रामेश्वर शर्मा के घर कूच करने से पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'हिंसा पर अहिंसा की जीत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कॉंग्रेसियों के सामने घुटने टेके!! कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “हलुआ पुड़ी” का निमंत्रण। हे भाजपाईयों, हे संघियों सनातन धर्म का पालन करो। सत्य प्रेम अहिंसा व सद्भावना का पालन करो। हमारे सनातन धर्म का नारा है, धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। यही सनातनी परंपरा को गांधी जी ने हमें सिखाया है। गांधी की आवाज सुनो।'

उधर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के घर दिग्विजय सिंह के लिए भव्य स्वागत द्वारा बनवाया है। इसके साथ ही सिंह के साथ आने वाले सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए टेंट भी लगाए गए हैं। लेकिन पुलिस की बरिगट्स के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया।

इसे भी पढ़ें:सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश गन्तव्य स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्धः जय राम ठाकुर 

आपको बता दें कि बीते दिनों रामेश्वर शर्मा ने अपने एक हिंसक बयान में कांग्रेसियों को घुटने तोड़ने की धमकी दे डाली थी। इस पर दिग्विजय सिंह ने शर्मा को चुनौती देते हुए कहा था कि हिम्मत है तो मेरे घुटने तोड़ कर दिखाओ। उन्होंने यह भी कहा था कि 24 को तुम्हारे घर में घुसकर रामधुन करूंगा। सिंह के इस ऐलान के बाद माना जा रहा था कि 24 नवंबर को कांग्रेस और बीजेपी में भिड़ंत हो सकता है। हालांकि, बीजेपी विधायक इस मामले पर तत्काल बैकफुट पर आ गए और वे कांग्रेस नेताओं के स्वागत में लाखों रुपए खर्च कर तमाम व्यवस्था करने में जुट गए।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे