मीडिया में बने रहने के लिए दिग्विजय सिंह करते है राष्ट्रविरोधी शक्तियों का आदर !

By दिनेश शुक्ल | Oct 03, 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान के प्रति आदर भाव जाहिर किया है। इस बार दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए यह बात बोली। संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने उन्हें प्रधानमंत्री जी कहकर संबोधित किया। गांधी जयंति के अवसर पर इंदौर के आनंद मोहन माथुर सभागृह में अपने भाषण के दौरान दिग्विजय सिंह ने यह कहा जिसके बाद वहां बैठे लोग स्तब्ध रह गए।

इसे भी पढ़ें: मोहपाश गिरोह की महिला सदस्य के भाजपा कनेक्शन को लेकर दिग्विजय ने दागे सवाल

दिग्विजय सिंह ने कहा कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जियाउल हक ने जिस विचारधारा को आगे बढ़ाया था पिछले दिनों इमरान खान प्रधानमंत्री जी ने भी अपना भाषण दिया था। दिग्विजय सिंह ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान की मिसाल दी और कहा कि पाकिस्तान में जिस तरह कट्टरवादी मानसिकता के चलते ऐसा हाल हुआ है अगर भारत में हुआ तो उससे भारत को बचाना मुश्किल होगा। महात्मा गांधी पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए महात्मा गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमा मंडित किया जा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक बोलने लगे बीजेपी की भाषा, कहा- राहुल गांधी मांगे माफी

यह पहली बार नहीं है जब दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रविरोधी शक्तियों के प्रति अपना सम्मान जताया हो। इससे पहले उन्होंने आतंकी ओसामा बिन लादेन को भी ओसामाजी बोलकर विवादों को जन्म दिया था। वहीं बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में भी अपने बयानों को लेकर दिग्विजय सिंह खासे चर्चा में रहे थे। दिग्विजय सिंह के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को जी संबोधन देने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया स्टंट है, दिग्विजय सिंह को मालूम है कि उन्हें अब कोई नहीं पूछता इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी करते है जिससे मीडिया में बने रहे।

प्रमुख खबरें

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप