'TMC से नैतिकता सीखने की जरूरत नहीं', WB पुलिस को दिलीप घोष की चुनौती, कहा- मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ

By अंकित सिंह | Jul 08, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज है। एक ओर जहां महुआ मोइत्रा के बयान को लेकर भाजपा तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर हैं। तो वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी भाजपा नेता दिलीप घोष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, दिलीप घोष ने हाल में ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की थी। इन सब के बीच दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ। इसके अलावा दिलीप घोष ने यह भी कहा कि उन्हें ‘‘हत्यारी और भ्रष्ट’’ तृणमूल कांग्रेस से शालीनता व नैतिकता सीखने की जरूरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: ज्योति बसु ने बंगाल में दशकों तक संभाले रखा वामपंथ का किला, पीएम बनते-बनते रह गए

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष ने दावा किया कि उन्होंने बनर्जी के खिलाफ कोई अनुचित टिप्पणी नहीं की और उनकी टिप्पणी केवल उनके ‘‘राजनीतिक अवसरवाद व असंगति’’ के संदर्भ में थी। भाजपा नेता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के प्रतिनिधित्व वाले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी ‘‘कट मनी संस्कृति और तृणमूल कांग्रेस द्वारा विरोधियों पर किए गए अत्याचारों’’ के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल पुलिस को मुझे गिरफ्तार करने की चुनौती देता हूं। मैंने कोई ‘कट मनी’ नहीं ली है, न ही मैंने किसी की हत्या की है। मैंने किसी की संपत्ति को नहीं जलाया है और न ही उन्हें लूटा है। मैंने अपने विचारों का विरोध करने के लिए लोगों को नहीं पीटा है। अगर, फिर भी कानून के रखवाले मुझे सलाखों के पीछे डालना चाहते हैं, मैं उन्हें पुलिस भेजने की चुनौती देता हूं।

प्रमुख खबरें

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश

Sikkim CM Prem Singh Tamang की पहल: Noida से सकुशल मिली लापता महिला Indra Kala Subba

2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन