प्रभासाक्षी के विचार संगम में बोले दिलीप घोष, सोशल मीडिया का दुरुपयोग ना होकर सदुपयोग होना चाहिए

By अंकित सिंह | Oct 26, 2021

प्रभासाक्षी के 20 वर्ष होने के अवसर पर विचार संगम का आयोजन किया गया। सत्र में डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता पर ही सवाल क्यों पर चर्चा हुई। इस चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष शामिल हुए। दिलीप घोष ने कहा कि विज्ञान का जहां उपयोग बढ़ा है वहीं इसका दुरुपयोग भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के सदुपयोग के बारे में हम सभी को सोचना चाहिए। जब दिलीप घोष से पूछा गया कि डिजिटल मीडिया को चुनावी प्रचार में आप कितना उपयोगी मानते हैं, उस पर उन्होंने कहा कि दुनिया आगे बढ़ रही है। राजनीति में भी डिजिटल मीडिया का खूब उपयोग होता है और डिजिटल मीडिया लोगों से संपर्क करने में बहुत महत्वपूर्ण साबित होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरीके से डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल हुआ वह काबिले तारीफ है। हम लोगों तक पहुंचने के लिए डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक ट्विटर और कू का भी इस्तेमाल करते हैं। उनसे लोग भी डिजिटल मीडिया के माध्यम से हमारे बारे में जानकारी लेते हैं। कुछ लोग इसका दुरुपयोग करते हैं बदनाम करने के लिए, झूठा प्रचार करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह गलत है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया प्रचार का बढ़िया साधन है। समाज में अच्छा सूचना पहुंचना चाहिए और डिजिटल मीडिया इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत