बीजेपी चीफ से के बाद बोले दिलीप घोष, पार्टी के लिए नुकसानदेह बयानों से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल भाजपा के कई नेताओं द्वारा आलोचनात्मक टिप्पणी किए जाने के बीच पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने सोमवार को कहा कि इनमें से कई बयान पार्टी के हितों के खिलाफ हैं। घोष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से यहां मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। घोष ने कहा कि उन्होंने नड्डा को राज्य की राजनीतिक स्थिति और वहां के भाजपा के मामलों की जानकारी दी। सांसद सौमित्र खान ने हाल में केंद्रीय मंत्रिपरिषद् के विस्तार में जगह नहीं मिलने के बाद बयान दिया था, वहीं मंत्रिपरिषद् से हटाए गए बाबुल सुप्रियो ने भी फेसबुक पर एक टिप्पणी की थी। बाद में उन्होंने अपना बयान हटा लिया था। ऐसे बयान देने वाले नेताओं का नाम लिए बिना घोष ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें विभिन्न बयानों से अवगत कराया, जो सार्वजनिक रूप से दिए गए, किस प्रकार उन्होंने बिना सोचे समझे बयान दिया। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है और इसे रोका जाना चाहिए। जो बयान पार्टी के अंदर दिए जाने चाहिए थे, वे सार्वजनिक रूप से दिए गए।’’ 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav