त्रिपुरा निकाय चुनाव के नतीजों पर बोले दिलीप घोष, लोगों को भाजपा पर भरोसा, तृणमूल के दावे खोखले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2021

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने पूर्वोत्तर राज्य में पैठ जमाने के तृणमूल कांग्रेस के दावों के ‘‘खोखलेपन’’ को उजागर कर दिया है और राज्य के लोगों को भाजपा पर भरोसा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान त्रिपुरा में चुनाव प्रचार करने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं को ‘‘किराए के लोग’’ बताया और कहा कि भाजपा और राज्य के लोगों के बीच ‘‘मजबूत संबंध’’ हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल त्रिपुरा में अपना खाता तब तक नहीं खोल सकती जब तक ‘‘भाजपा किसी सीट से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला न कर ले।’’

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार के 2 साल पूरे, उद्धव ठाकरे ने कहा- MVA सरकार ने आपदा को अवसर में बदला

घोष ने कहा, ‘‘नगर निकाय चुनाव के परिणाम उम्मीद के अनुसार आए हैं। तृणमूल का त्रिपुरा में खाता खुलने का कोई आसार नहीं है। उन्होंने केवल शोर मचाया। यह फैसला दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल से आए किराए के लोग ऐसे राज्य में किसी पार्टी को अपना आधार बनाने में मदद नहीं कर सकते, जिसका भाजपा पर भरोसा है।

प्रमुख खबरें

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल, जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी: हुड्डा

Election Commission प. बंगाल में चौथे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 578 कंपनी तैनात करेगा

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें