दिलीप घोष ने TMC को बताया भ्रष्टाचार में लिप्त, पूछा- 1000 करोड़ रुपए का क्या हुआ?

By अंकित सिंह | Jan 14, 2021

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा ने एक और बड़ा हमला किया है। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस को पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अंफान तूफान आने के बाद प्रधानमंत्री ने 1,000 करोड़ रुपये दिए थे। वो पैसा कहां गया? टीएमसी पार्टी के लोग खा गए। यह कोई बनी-बनाई बात नहीं है, ममता बनर्जी ने खुद यह बात कही है।  टीएमसी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। इससे पहले दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा था कि वह हमेशा ट्रंप की तरह अडिग व्यवहार, तानाशाही व्यवहार दिखा रही हैं जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में कोई लोकतंत्र नहीं है। लोग वहां से छोड़कर जा रहे हैं। दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि बंगाल में कोई लोकतंत्र या कानून और व्यवस्था नहीं है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा

MK Stalin बोले, असहमति अपराध नहीं, Delhi में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद करे केंद्र