हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा दिलीप टिर्की ने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2022

भारत के पूर्व कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की ने रविवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। नामांकन पत्र जमा करने के बाद टिर्की ने कहा कि उनका उद्देश्य इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। टिर्की ने पीटीआई से कहा,‘‘ आज मैंने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। मैंने ओडिशा हॉकी संघ की तरफ से नामांकन भरा जिसका कि मैं अभी अध्यक्ष हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हॉकी ने मुझे काफी कुछ दिया है। मैंने देश की तरफ से पर्याप्त समय तक हॉकी खेली और संन्यास लेने के बाद मैं ओडिशा में इस खेल के विकास के लिए कार्य कर रहा हूं।

मैं जिन राज्यों में हॉकी पीछे जा रहीहै उसके कारणों का पता लगाऊंगा। हम उन स्थानों का दौरा करेंगे और हॉकी के विकास के लिए काम करेंगे।’’ भारतीय टीम के पूर्व फुल बैक 44 वर्षीय टिर्की को बीजू जनता दल के उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुना गया था। इससे पहले वह ओडिशा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष थे। वर्तमान में वह ओडिशा हॉकी संवर्धन परिषद के अध्यक्ष हैं। टिर्की 1998 बैंकाक एशियाई खेलों मेंस्वर्ण और 2012 में बुसान एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। हॉकी इंडिया के चुनाव एक अक्टूबर को होंगे जिसके लिए बिहार सरकार के पूर्व चुनाव अधिकारी अजय नायक को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई