मजबूरी! सड़क पर बिस्कुट और चिप्स बेच रही देश की पहली महिला पैरा शूटिंग चैंपियन

By निधि अविनाश | Jun 23, 2021

भारत की पहली दिव्यांग निशानेबाज दिलराज कौर इस समय काफी मुशिकल घड़ी से गुजर रही है। आपको बता दें कि पारिवारिक संकट का सामना कर रही 34 वर्षीय दिलराज अब देहरादून में गांधी पार्क के पास सड़क किनारे एक स्टाल से बिस्कुट और चिप्स बेचते नज़र आ रही है। कौर ने अपनी इस हालात को लेकर कहा कि, "मैंने भारत के लिए पदक जीते हैं , जब ​​देश की जरूरत थी तो मैं वहां थी, लेकिन अब जब मुझे जरूरत है तो कोई नहीं है।" पिता और भाई की मृत्यु के बाद से दिलराज को काफी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और इसी मजबूरी में वह दून की सड़को पर चिप्स और बिस्कुट बेच रही है ताकि वह अपने और अपनी मां के लिए घर का खर्चा निकाल सकें। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत