डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का 80 वर्ष की उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

मुंबई। अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का शनिवार रात निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। कपाड़िया के परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें सांस संबंधी दिक्कतों के चलते लगभग दो सप्ताह पहले हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बेट्टी कपाड़िया की नातिन ट्विंकल खन्ना और उनके पति तथा अभिनेता अक्षय कुमार को शनिवार रात अस्पताल में देखा गया था। बेट्टी दो महीने पहले ही 80 वर्ष की हुई थीं। ट्विंकल ने अक्षय, डिंपल और करन कपाड़िया के साथ जश्न की तस्वीरें भी साझा की थीं। ट्विंकल ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था,  परिवार और मित्रों के साथ नानी का 80वां जन्मदिन मनाया। 

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: कोई क्षेत्र नहीं खोया है, सभी पोस्ट भारतीय नियंत्रण में हैं, Arunachal Pradesh में चीनी घुसपैठ की खबरों पर Indian Army का स्पष्टीकरण

नशे में Pilot! Air India Phuket-Delhi उड़ान के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, बढ़ा दबाव

Shahi Kishmish Curry: घर पर झटपट बनाएं Shahi Kishmish Curry, हर कोई करेगा Delicious खाने की तारीफ

Monsoon Session: Kiren Rijiju बोले- 12 बिल पास, पर Debate न होने से दुखी