डीआईपीपी का ऊर्जा क्षेत्र में स्टार्टअप कंपनियों के लिये कार्यक्रम शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2018

नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आज कहा कि इन्वेस्ट इंडिया ने ऊर्जा क्षेत्र में स्टार्टअप कंपनियों के वास्ते प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिये बिजली कंपनियों से हाथ मिलाया। यह कार्यक्रम तीन महीने का है। उभरते उद्यमियों को बढ़ावा देने वाली यह पहल औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) द्वारा चलायी जा रहा है।

डीआईपीपी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन है। इन्वेस्ट इंडिया डीआईपीपी द्वारा वित्तपोषित एक राष्ट्रीय निवेश एजेंसी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यह कार्यक्रम स्टार्टअप कंपनियों को ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन के बारे में विचार-विमर्श और सहयोग का अवसर देता है।

साथ ही यह स्टार्टअप कंपनियों के विचारों को कंपनियों के सहयोग और मार्गदर्शन में धरातल पर उतारने का मौका भी देता है।" इसमें कहा गया है कि कंपनियां स्टार्टअप को प्रौद्योगिकी, यांत्रिकी और वाणिज्यिक परामर्श उपलब्ध करायेंगी।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा