कोविड-19 संक्रमण, टीकाकरण की रफ्तार से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2021

नयी दिल्ली। कोविड-19 संक्रमण के रुख, टीकाकरण की रफ्तार और वैश्विक कारक इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताते हुए कहा कि इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं है, जिससे बाजार दिशा ले सकें। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘सप्ताह के दौरान बाजार भागीदारों की निगाह मानसून की प्रगति पर रहेगी। साथ ही 11 जून को औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आने हैं। संक्रमण के मामलों में कमी के मद्देनजर बाजार राज्यों द्वारा अंकुशों में और ढील की उम्मीद कर रहा है।’’ सप्ताह के दौरान बाटा इंडिया, गेल, सेल, भेल और डीएलएफ जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं। औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद आएंगे। इसके अलावा सप्ताह के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पेट्रोनेट एलएनजी और एनएचपीसी के तिमाही परिणाम भी आने हैं। 

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee बनाम Ritabrata गुट: TMC के सिंबल पर आयोग की अहम बैठक आज

Unitech निदेशकों के केस ब्योरे पर Supreme Court सख्त, ED और Delhi Police को त्वरित सुनवाई के निर्देश

Adidas ने Gurugram Tech Hub में शुरू की Layoffs, 350 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

आम आदमी पर पड़ेगा असर...UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग