Shocking... एक सीन की शूटिंग के लिए डायरेक्टर ने कर दी थी Hema Malini से पल्लू गिराने की मांग

By एकता | Jul 10, 2023

बॉलीवुड इंडस्ट्री का काला सच रह-रहकर दुनिया के सामने आता रहता है। कास्टिंग काउच से लेकर डायरेक्टर के अभिनेत्रियों के साथ गलत व्यवहार करने तक की कई घटनाएं अभी तक सामने आ चुकी हैं। छोटे स्टार्स से लेकर नामी सितारों तक कोई भी इनसे अछूता नहीं रहा है। बॉलीवुड के कई कलाकरों के बाद अब ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्म के सेट पर अपने साथ हुए बुरे के बारे में बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उनसे अपनी साड़ी का पल्लू नहीं बांधने को कहा था। हेमा के इस चौकाने वाले खुलासे के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री एक बार फिर से विवादों में घिरती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें: जिस Jiah Khan को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का लगा था आरोप, अब उसी की डॉक्यूमेंट्री में काम करना चाहते हैं Sooraj Pancholi

इसी इंटरव्यू में हेमा ने एक और किस्से का जिक्र किया। अभिनेत्री ने कहा कि राज कपूर ने उन्हें 'सत्यम शिवं सुंदरम' ऑफर की थी। हेमा ने कहा, 'अभिनेता ने कहा कि जैसी ये फिल्म है, मुझे पता है तुम नहीं करोगी, लेकिन मैं चाहता हूँ कि तुम करो।' अभिनेत्री ने आगे बताया कि जब राज उन्हें ये फिल्म ऑफर कर रहे थे तब उनकी माँ जया चक्रवर्ती उनके पास बैठी थी, जिन्होंने अपना सिर हिलाकर हेमा से ये फिल्म नहीं करने को कहा। बता दें, सत्यम शिवं सुंदरम ज़ीनत अमान ने अभिनय किया था। फिल्म में अभिनेत्री ने काफी बोल्ड सीन दिए थे।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा