दुनिया के सबसे खतरनाक शख्स का मोदी पर बड़ा खुलासा, दंग रह गया भारत!

By अभिनय आकाश | Oct 22, 2026

भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में जिस व्यक्ति का नाम दाऊद इब्राहिम के बराबर में लिखा जाता है। उस खतरनाक व्यक्ति ने पहली बार बताया है कि वो भारत कब आएगा। यह खतरनाक व्यक्ति भारत से भागकर एक मुस्लिम देश के शरण में है। भगोड़ा इस्लामिक उपदेशक जाकिर नायक जिस पर भारत में भड़काऊ भाषण देने, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। फिलहाल तो जाकिर नायक मलेशिया के क्वालालमपुर में रह रहा है। लेकिन एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में जाकिर नायक ने बहुत बड़ी बात कह दी है। इसने कहा है कि जब बीजेपी सत्ता से जाएगी तो मैं भारत आऊंगा। जाकिर नायक ने बताया है कि अगर मैं बीजेपी के रहते गलती से भारत आ गया तो फिर भारत से वापस नहीं निकल पाऊंगा। भगोड़े जाकिर नायक ने कहा है कि मुझे लगता है कि बीजेपी अगले चुनाव तक नहीं टिक पाएगी। अगर टिक भी गई तो जीतेगी नहीं। इंशाल्लाह। 

इसे भी पढ़ें: Crude Oil आयात पर US का दबाव नहीं, अपने हित में 41 देशों तक पहुंचा भारत


बहरहाल इसी बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक होश उड़ा देने वाला बयान दिया है। संजय राउत ने कहा है कि राहुल गांधी वियतनाम गए हैं। उन्हें एक बार भारत आने दो। उसके बाद पता चलेगा कि भारत में क्या होने वाला है। राहुल गांधी वियतनाम गए हैं ना? आने के बाद देखो। संजय राउत के इस बयान पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने जो पलटवार किया है।  राजाराम राउत यह साबरमती जेल में जाके हाउस कीपिंग का काम करते थे। यह मेरे को अभी तक मालूम नहीं था। शायद उधर कचरा साफ करने का काम संजय राउत करते होंगे। इसलिए उनको सपना आया रहेगा कि बिश्नोई यह अमित शाह जी है। मगर वह शायद भूल गए। कि दाऊद इब्राहिम और उद्धव ठाकरे का काम अभी एक ही है। उद्धव ठाकरे में हमको अभी दाऊद इब्राहिम दिखता है। कि जिस तरह से दाऊद इब्राहिम ने अभी तक मुंबई में जो कोई माफिया है, बांग्लादेशी है, रोहिंग है, जिहादियों को बड़ा करने का काम किया। उन सांपों को दूध पिलाने का काम किया। वही तो अभी उनका उद्धव ठाकरे कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly सत्र 10 मिनट में स्थगित, Congress ने आप सरकार को घेरा

केरलम में SMA दवाओं को लेकर विवाद के बीच मंत्री K Muraleedharan की बैठक पर सफाई

Deepti Sharma नई भूमिका के लिए तैयार, कप्तान Smriti Mandhana को देंगी पूरा सहयोग

विधानसभा चुनाव से पहले Uttarakhand Congress ने 70 क्षेत्रों के लिए शुरू की न्याय यात्रा