निर्देशक रोहित शेट्टी की सर्कस 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2022

मुंबई। फिल्मकार रोहित शेट्टी की आगामी कॉमेडी फिल्म सर्कस 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म महान लेखक विलियम शेक्सपियर के लोकप्रिय नाटक ‘‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’’ पर आधारित है। यह नाटक दो जुड़वां भाइयों की जिंदगी पर आधारित है जो एक हादसे के बाद एक-दूसरे ये बिछड़ जाते हैं। सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। रणवीर के साथ रोहित शेट्टी की यह तीसरी फिल्म होगी।

इसे भी पढ़ें: CM उद्धव को राज ठाकरे ने लिखा पत्र, कहा- हमारे धैर्य का अंत मत देखो, सत्ता आती है और चली जाती है

इससे पहले दोनों ‘‘सिंबा’’ और ‘‘सूर्यवंशी’’ में साथ काम कर चुके हैं। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा की। रोहित ने लिखा, ‘‘ एक बार फिर से अपने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने का समय आ गया है। गोलमाल 16 साल पहले रिलीज हुई थी और उसके बाद आप लोगों ने मुझे जो प्यार दिया, मैं जो कुछ भी हूं उसी प्यार के कारण हूं।

इसे भी पढ़ें: जे पी नड्डा ने उपद्रव की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा

क्रिसमस के अवसर पर आप सभी लोगों और आप के परिवारों के लिए सर्कस एक तोहफा है। क्योंकि सर्कस में बहुत सारा गोलमाल है।’’ फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और व्रजेश हिरजी भी नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने पड़ोसी देश के जरिए कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- चीन और पाकिस्तान के सुर एक समान

Rahul Gandhi पर कार्रवाई की मांग करते हुए देश के कई वाइस चांसलर हुए एकजुट, इस बात से खफा होकर लिखा खुला खत

Jharkhand में ED का बड़ा एक्शन, नोटों का अंबार मंत्री के पीएस के घर मिला

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया