Cleaning Tips: सिर्फ 15 मिनट में नए जैसा चमक उठेगा गंदा मिरर, इन तरीकों से करें साफ

By अनन्या मिश्रा | Mar 09, 2024

हर घर में मिरर पाया जाता है। वहीं मिरर का गंदा होना भी लाजमी है। मिरर पर लगे जिद्दी दाग-धब्बों को साफ करना बहुत मुश्किल होता है। कई बार मिरर में इतनी बुरी तरह से स्टेन लग जाता है। जो डिटर्जेंट, साबुन और शैंपू से भी साफ होने का नाम नहीं लेता है। बल्कि शीशा को साफ करने की कोशिश में यह गंदा और धुंधला हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Home Remedies: रोजाना धनिया-अजवाइन का पानी पीने से मिलेंगे कई फायदे, शरीर से निकल जाएगा टॉक्सिन्स पदार्थ

ऐसे साफ करें मिरर

मिरर को साफ करने से पहले एक बर्तन में आधा कप पानी ले लें। फिर इसमें आधा कप विनेगर डालकर डालकर मिलाएं। इसमें एक चम्मच कॉर्न स्टार्च डालकर तीनों को एक साथ मिलाएं। फिर आप इस क्लीनर से घर पर या बाथरूम के मिरर पर स्प्रे कर उसे चमका सकते हैं।

गंदे आइने की सफाई

अक्सर हमारी मम्मी माथे की बिंदी को शीशे पर चिपका देती हैं। जिसके कारण मिरर पर दाग पड़ जाते हैं। ऐसे में इन दागों को छुड़ाने के लिए आर सैनेटाइजर या अल्कोहल की सहायता ले सकते हैं। इस क्लीनर को शीशे पर स्प्रे करें और मिरर के किनारे पर स्प्रे करना न भूलें। फिर इसको आप माइक्रोफाइबर क्लॉथ या न्यूज पेपर की मदद से साफ कर सकते हैं।

शीशा साफ करने का तरीका

कभी भी भूलकर भी पेपर को गोल आकार में घुमा मिरर को साफ नहीं करना चाहिए। पेपर या कपड़े को यस के आकार में बनाते हुए मिरर को साफ करना चाहिए।

नींबू से साफ करें शीशा

गंदे शीशे को साफ करने के लिए आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मिरर साफ करने के लिए एक बर्तन में नींबू का रस निकाल लें। फिर एक बर्तन में पानी लेकर इसमें नींबू का रस मिला लें। फिर इस स्प्रे को मिरर पर डालकर इसको कपड़े की मदद से साफ कर लें।

प्रमुख खबरें

Myanmar training camp case: भारत आया मैथ्यू वैनडाइक फिर जाएगा अमेरिका, कोर्ट ने 24 फरवरी तक दी राहत

Gurmeet Choudhary ने बिहार से मांगा फिल्म Tum Mere Ho के लिए सपोर्ट, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

Sharad Purnima पर लड्डू गोपाल का करें श्वेत श्रृंगार, मुकुट में चंद्रिका लगाना न भूलें

फिल्मकार Madhur Bhandarkar बनाएंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर फिल्म