फिल्मकार Madhur Bhandarkar बनाएंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर फिल्म

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

निर्माता मधुर भंडारकर फिल्म ‘श्यामा-द मिसिंग चैप्टर’ का निर्देशन करेंगे, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि आदित्य कुमार हलवासिया और भंडारकर फिल्म का निर्माण ‘भंडारकर एंटरटेनमेंट’ और ‘एकेएच वेंचर्स’ के तहत कर रहे हैं। मुखर्जी एक भारतीय शिक्षाविद और राजनेता थे।

इसमें जम्मू-कश्मीर में परमिट प्रणाली के खिलाफ उनके 1953 के अभियान और हिरासत में उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों पर भी फिर से गौर किया जाएगा। ‘फैशन’, ‘हीरोइन’ और ‘बबली बाउंसी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले भंडारकर ने कहा कि फिल्म निर्माता के तौर पर उनके लिए मुखर्जी के जीवन को खंगालना ‘‘चुनौतीपूर्ण और काफी परिश्रम वाला’’ काम रहा है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘श्यामा’ के माध्यम से, मैं भारत के इतिहास के एक अहम अध्याय को ईमानदारी, संवेदनशीलता और एक नए दृष्टिकोण के साथ पर्दे पर लाना चाहता हूं।’’ हलवासिया ने कहा कि इसका उद्देश्य मुखर्जी की ‘‘असाधारण यात्रा को पर्दे पर लाना है, ताकि नयी पीढ़ी को इतिहास जानने, हमारी विरासत को अपनाने और उन मूल्यों को समझने के लिए प्रेरित किया जा सके, जो हमारे देश के भविष्य को आकार देने में मदद करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन इस बात की याद दिलाता है कि सच्चा नेतृत्व साहस, दृढ़ विश्वास और राष्ट्र सेवा में निहित है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Race Course Mosque को लेकर जबरदस्त घमासान, Waqf Board पर उठते सवालों के बीच सियासी बयानबाजी के चलते मामला गर्माया

कर्नाटक के ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2027 में शामिल होने के लिए DK Shivakumar ने Poland को भेजा न्योता

Vishwakhabram : France में Macron के खिलाफ विद्रोह जैसे हालात, पूरे यूरोप में फैल सकती है जनाक्रोश की आग!

Asian Para Games में Himanshu Nandal ने जीता तीसरा कांस्य, पदकों की लगाई हैट्रिक