2021 में होने वाला वनडे महिला विश्व कप स्थगित, न्यूजीलैंड के खेल मंत्री रॉबर्टसन ने दिया ये रिएक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के खेल मंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने शनिवार को कहा कि उनका देश अगले साल प्रस्तावित महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी कर सकता था लेकिन वह आईसीसी के इस प्रतियोगिता को 2022 तक स्थगित करने के फैसले का समर्थन करते है। आईसीसी ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के क्रिकेट पर पड़े प्रभाव के कारण न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप को शुक्रवार को फरवरी-मार्च 2022 तक स्थगित कर दिया था। रॉबर्टसन ने स्टफ डॉट सीओ डॉट एनजेड से कहा, ‘‘ यह स्पष्ट रूप से दुनिया भर में क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रशंसकों के अलावा व्हाइट फर्न (न्यूजीलैंड महिला टीम) और उनके समर्थकों के लिए एक निराशाजनक फैसला है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर