ब्रेसनेन का बड़ा खुलासा, तेंदुलकर को 2011 टेस्ट में आउट करने के बाद मिली थी जान से मारने की धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

लंदन। इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनेन ने दावा किया है कि 2011 में टेस्ट के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक से महरूम करने के बाद उन्हें और आस्ट्रेलियाई अंपायर रोड टकर को जान से मारने की धमकी मिली थी। ब्रेसनेन ने कहा कि 2011 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तेंदुलकर ने अपना 99वां शतक पूरा किया था और ओवल में चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में वह जब 91 रन बनाकर खेल रहे थे तब उनकी गेंद पर टकर ने इस बल्लेबाज को पगबाधा करार दिया था।

इसे भी पढ़ें: केन विलियमसन ने कहा-भाग्यशाली हूं जो कोहली के साथ क्रिकेट खेलने का मौका मिला

गेंद लेग साइड से बाहर जा रही थी।’’ ब्रेसनेन के अनुसार इन धमकियों को देखते हुए टकर को अपनी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ महीनों बाद वह मुझसे मिले और कहने लगा कि दोस्त, मुझे सुरक्षा गार्ड रखना पड़ा। आस्ट्रेलिया में उसके घर के आसपास पुलिस की सुरक्षा थी।’’ तेंदुलकर इसके बाद 2012 एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपनी अपने शतकों का सैकड़ा पूरा कर पाए। अक्टूबर 2013 में संन्यास लेने वाले तेंदुलकर 100 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनके टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 15921 और 18426 रन बनाए।

प्रमुख खबरें

Norway विदेश मंत्री की Kashmir पर टिप्पणी भारत ने खारिज की; PoK पर जताई चिंता

CBI ने Jaipur और Bikaner में NWR के 5 अधिकारियों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया

AI मानव चेतना का विकल्प न बने: प्रयागराज में बोले Justice Ajit Kumar

Vadodara Court: पत्नी की हत्या में पूर्व Police अधिकारी को उम्रकैद, साथी को 5 साल जेल