पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, अकेले पड़े नवजोत सिंह सिद्धू, चौतरफा हो रहा वार

By अंकित सिंह | Apr 08, 2022

पंजाब में कांग्रेस के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी अपने चरम पर है। हालांकि पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी हो चुका है। बावजूद इसके फिलहाल सिद्धू अपनों के निशाने पर हैं। हाल में महंगाई को लेकर पंजाब में एक विरोध प्रदर्शन हुआ था। उस विरोध प्रदर्शन में जब नवजोत सिंह सिद्धू ने भाषण देना शुरू किया तभी हंगामा मच गया। इन सबके बीच चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में पंजाब के उपमुख्यमंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी सिर्फ ऊपर बड़ा हमला किया है। सिद्धू को उन्होंने फिरंगी तक करार दिया। सुखजिंदर ने दावा किया कि सिद्धू पार्टी को बर्बाद करने आए थे।

इसे भी पढ़ें: मंडी में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, दिल्ली CM बोले- अब हिमाचल प्रदेश में भी 'क्रांति' होनी चाहिए

इससे पहले महंगाई के मुद्दे को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच कांग्रेसी नेता आपस में भी भिड़ गए। दरअसल, चंडीगढ़ में महंगाई को लेकर कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश युवा कांग्रेस प्रमुख बरिंदर सिंह ढिल्लों आपस में भिड़ गए। पंजाब युवा कांग्रेस प्रमुख बरिंदर सिंह ढिल्लों ने नवजोत सिंह सिद्धू को महंगाई पर विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यर्थ की राजनीति न करने की नसीहत दी। क्योंकि सिद्धू चुनावों में हार के लिए जिम्मेदार नेताओं के नाम लेने से हिचक रहे थे। इस संबंध में बरिंहर सिंह ढिल्लों का बयान भी सामने आया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद एक बार फिर से पार्टी के भीतर अंतर्कलह की बात उभकर सामने आने लगी।

प्रमुख खबरें

TN Assembly का ऐतिहासिक फैसला, NEET Resolution पास कर विजय सरकार ने Social Justice की ओर बढ़ाया कदम

Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe

Sukhbir Badal का केजरीवाल को ओपन चैलेंज, पेपर लीक और Job Scams पर पंजाब के किसी भी University में करें बहस

Jharkhand Assembly स्थगित: छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई से BJP का भारी हंगामा