जम्मू-कश्मीर चुनाव में शुरू हुई बुलडोजर की चर्चा, उमर अब्दुल्ला बोले- जिस तरह से यूपी में मुसलमानों के घरों...

By अंकित सिंह | Sep 06, 2024

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे है। इन सब के बीच जम्मू-कश्मीर चुनाव बुलडोजर की चर्चा शुरू हो गई है। जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल में लोगों को संबोधित किया। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जिस तरह से यूपी में मुसलमानों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है, परसों सुप्रीम कोर्ट ने उसका निरीक्षण किया और बताया कि यह गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि यूपी में जिस तरह से मस्जिदें और मदरसे बंद किये जा रहे हैं, वो तथ्य हमसे छुपे नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर चुनावः कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में खरगे, सोनिया, राहुल और प्रियंका का नाम

उमर ने कहा, “मुझे हमेशा से पता था कि दिल्ली किसी तरह से मुझे चुप कराना चाहेगी, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि वे इस हद तक जाएंगे। बारामूला (लोकसभा चुनाव) में, जब एक व्यक्ति (शेख अब्दुल रशीद) जेल में रहते हुए नामांकन दाखिल करने के बाद मेरे खिलाफ चुनाव में खड़ा हुआ, तो उसने जेल से अपना संदेश रिकॉर्ड किया और भावनाओं के आधार पर वोट मांगे। उसने मुझे चुनाव में हरा दिया।” अब्दुल्ला ने गांदरबल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियों में कहा, “मैं इसे चिंताजनक नहीं मानता।” अब्दुल्ला इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके उमर ने कहा कि बारामूला लोकसभा सीट के नतीजों के बाद उन्हें लगा कि किस्मत रशीद के पक्ष में थी और “यह मेरी बदकिस्मती थी।” 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप