Bihar में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा दांव खेल सकते हैं सीएम नीतीश

By अंकित सिंह | Jan 11, 2023

बिहार में महागठबंधन सरकार बने हुए 5 महीने हो गए हैं। इन सबके बीच इस बात की चर्चा जोरों पर है कि बिहार में नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। इसको लेकर कई तरह की खबरें भी आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार अपने इस कैबिनेट विस्तार में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कोई बड़ा दांव खेल सकते हैं। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद जदयू में तो शामिल हो गए। लेकिन अब तक उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है। कई बार उपेंद्र कुशवाहा के बयानों से यह लगा भी है कि वह कहीं ना कहीं पद नहीं मिलने से नाराज हैं। हालांकि, सवालों का जवाब देते हुए वह साफ तौर पर इससे इंकार करते रहे हैं। इस बार माना जा रहा है कि नीतीश कुमार अपने कैबिनेट में उपेंद्र कुशवाहा को ना सिर्फ शामिल करेंगे बल्कि उन्हें डिप्टी सीएम भी बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने कहा कि बिहार सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास कर रही है

कैबिनेट विस्तार को लेकर नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच बातचीत भी हो चुकी है। मंत्रिमंडल विस्तार में 1-2 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। राजद कोटे से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मंत्री बन सकते हैं। हालांकि कार्तिकेय सिंह के भी चर्चा जोरों पर है। दरअसल, इन दोनों में से किसी को मंत्री बनाकर राजद की ओर से भूमिहार मतदाताओं को साधने की कोशिश होगी। राजद इसके तहत ए टू जेड की पार्टी होने की कोशिश करेगी। कांग्रेस से भी 1-2 नामों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। पहला नाम अजीत शर्मा का है जबकि दूसरा नाम मदन मोहन झा का है। दोनों सवर्ण समाज से ही आते हैं। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से शकील अहमद का भी नाम काफी चर्चा में है। 

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ