जो बाइडन और मैक्सिको के राष्ट्रपति के बीच प्रवास के मुद्दे पर चर्चा, ये हैं बातचीत के मुख्य बिंदु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने फोन पर बातचीत के दौरान दक्षिणी सीमा पर अनियमित प्रवास को कम करने के लिए न्यायसंगत, मानवीय और प्रभावी प्रयासों कोबढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। लोपेज ओब्रेडोर ने ट्वीट किया, बातचीत सौहार्दपूर्ण रही और इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई। बातचीत के दौरान जून में लॉस एंजिलिस में होने वाले अमेरिकी देशों के शिखर सम्मेलन और अमेरिका में आने की कोशिश करने वाले शरणार्थियों पर लगे कोरोना वायरस प्रतिबंधों को खत्म करने पर चर्चा हुई। मैक्सिको के राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने मध्य अमेरिका और मैक्सिको में विकास की पहल के माध्यम से प्रवासन के मूल कारणों से निपटने के बारे में भी बात की।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की सेना ने खारकीव के समीप गांव को फिर से अपने नियंत्रण में लिया

बाइडन प्रशासन ने कहा है कि वेनेजुएला, क्यूबा और निकारागुआ को आमंत्रित किए जाने की संभावना नहीं है। बयान में कहा गया है कि अमेरिका और मैक्सिको दोनों अपनी साझा सीमा के साथ विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाना चाहते हैं ताकि उत्तर अमेरिकी आपूर्ति श्रृंखला और सीमा पार कृषि और वाणिज्यिक गतिविधियों को मजबूत किया जा सके।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह