क्या कर्नाटक में होगा मंत्रिमंडल फेरबदल ? मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिया यह जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा होस्पेट में पार्टी की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेंगे, जिसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में निर्णय लिया जाएगा। होस्पेट नवनिर्मित विजयनगर जिले का जिला मुख्यालय शहर है। बोम्मई ने नयी दिल्ली से लौटने के बाद संवाददाताओं से कहा, मंत्रिमंडल में फेरबदल पर नड्डा के साथ विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा है कि जब वह कार्यकारी समिति की बैठक के लिए आएंगे तब इस बारे में और बात करेंगे। कार्यकारिणी की बैठक 16 और 17 अप्रैल को होस्पेट में होने वाली है। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री हैं, जबकि स्वीकृत संख्या 34 है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और मंत्रिमंडल में चार पद खाली है, जिसके लिए जोरदार पैरवी चल रही है। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट