उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच रेल संपर्क पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2018

सोल। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने दोनों देशों के बीच रेल संपर्क को लेकर आज चर्चा की। असैन्यीकृत क्षेत्र के पनमुनजोंग गांव में दस साल में पहली बार इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सोल से प्योंगयांग के रास्ते चीन की सीमा के पास स्थित सिनुइजु शहर तक रेल की पटरियां पहले से बिछी हुई हैं। जापान ने कोरियाई युद्ध और कोरिया के विभाजन से दशकों पहले 20 वीं सदी की शुरूआत में रेल की पटरियां बिछायी थीं।

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई - इन अप्रैल में अपनी पहली शिखर वार्ता में रेल संपर्क की ओर व्यावहारिक कदम उठाने पर सहमत हुए थे। मून ने कोरियाई प्रायद्वीप को यूरोप से जोड़ने के लिए साइबेरिया से होकर गुजरने वाली रेल लाइन को लेकर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि इससे रूस के साथ - साथ उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ होंगे।

प्रमुख खबरें

Paush Amavasya 2025: इस साल की आखिरी अमावस्या कब है? जानें तिथि, महत्व और पूजा-विधि

अब जीरो टैक्स पर बिकेगा भारत का सामान, Oman के बिजनेस फोरम से मोदी ने किया CEPA पर गजब का ऐलान

BJP का मिशन Bengal! 29 और 30 दिसंबर को राज्य का दौरा करेंगे अमित शाह

RSS का शताब्दी वर्ष कार्यक्रम, मोहन भगवत सिलीगुड़ी में युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित