अब जीरो टैक्स पर बिकेगा भारत का सामान, Oman के बिजनेस फोरम से मोदी ने किया CEPA पर गजब का ऐलान

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2025

मस्कट में इंडिया ओमान बिजनेस फोरम का मंच सामने दोनों देशों के कारोबारी दिग्गज और इसके सेंटर ऑफ अट्रैक्शन पीएम मोदी ही थे। । यह बात सिर्फ व्यापार की नहीं थी बल्कि भारत के बदले हुए आर्थिक सोच, भरोसे और भविष्य की साझेदारी की थीइस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि बीते 11 सालों में भारत ने केवल नीतियां नहीं बदली बल्कि अपनी पूरी आर्थिक सोच यानी इकोनॉमिक डीएनए को ही बदल दियाप्रधानमंत्री ने बताया कि जिन सुधारों को कभी मुश्किल माना जाता थाआज वही भारत की सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैंजीएसटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस एक फैसले ने पूरे देश को एक साझा बाजार में बदल दियावहीं दिवालियापन और ऋण शोधन अक्षमता कानून ने वित्तीय अनुशासन लायापारदर्शिता बढ़ाई गई और निवेशकों के मन में भरोसा पैदा किया गया

इसे भी पढ़ें: हम करते हैं विविधता का सम्मान...PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

सीईपीए को एक महत्वपूर्ण निर्णय जिसे आने वाले समय में याद रखा जाएगा बताते हुए मोदी ने कहा कि यह समझौता 21वीं सदी में नया आत्मविश्वास और नई ऊर्जा" प्रदान करेगा। भारतीय छात्रों और समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और ओमानकेवल भौगोलिक रूप से बल्कि पीढ़ियों से एक-दूसरे से जुड़े हैंउन्होंने कहा कि हमारी विविधता हमारी संस्कृति की मजबूत नींव हैहर परंपरा अपने साथ नया विचार लेकर आती है हम भारतीय जहां भी जाते हैं, विविधता का सम्मान करते हैंभारतीय प्रवासी समुदाय को सह-अस्तित्व और सहयोग का जीवंत उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि आप इन सदियों पुराने संबंधों के सबसे बड़े संरक्षक हैंयुवाओं को संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा  बड़े सपने देखेंगहराई से सीखें और साहसपूर्वक कुछ नया करें।

इसे भी पढ़ें: लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

प्रधानमंत्री ने भारत-ओमान संबंधों की सराहना की

मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत और ओमान इस वर्ष राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं, और इसे एक उत्सव के साथ-साथ गहरे सहयोग के लिए एक लॉन्चपैड भी बताया। प्रधानमंत्री सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर ओमान पहुंचे। जॉर्डन और इथियोपिया के बाद तीन देशों के अपने दौरे का यह अंतिम चरण है, जिसका उद्देश्य भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, जिसमें आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों पर विशेष जोर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, Global South की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार

Shubman Gill का Colombo Test पर बयान: 250 ओवर Fielding की, हमने सब किया!